Mukhyamantri kanya utthan yojana: Benefits, Eligibility, and How to Apply?

महिलाओं और कन्याओं के उज्जवल भविष्य उनके सशक्तिकरण हेतु सरकार के द्वारा अनेक प्रयास किया जा रहे हैं। बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं और बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को चलाया गया है। योजना के तहत बिटिया के जन्म से लेकर उसके पढ़ाई पर होने वाले खर्च का पूरा जिम्मेदारी सरकार के द्वारा उठाया जाएगा।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” के बारे में विस्तार पूर्वक बताने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? “mukhyamantri kanya utthan yojana in hindi”  लाभ, फायदा, योग्यता विशेषता, आवेदन इन सभी की जानकारी आपको इस लेख में पढ़ने को मिलेंगी।

Mukhyamantri kanya utthan yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार राज्य सरकार के द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली सभी लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के लिए ₹50000 तक की सहायता राशि मिलेगी। राज्य में रहने वाली लगभग डेढ़ करोड़ बालिकाओं को इस योजना का पूरा लाभ मिलेगा। एक परिवार के केवल दो बेटियां है इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Mukhyamantri kanya utthan yojana उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में पढ़ने वाली सभी बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। वह अपने उच्चतम शिक्षा इसी योजना के तहत ग्रहण कर पाएंगी। ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के लिए सरकार के द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपनी आगे की उच्च शिक्षा या किसी भी तरह की पढ़ाई के लिए आगे बढ़ सकगी।

राज्य सरकार का महत्वपूर्ण प्रयास है कि राज्य में होने वाली कन्या भ्रूण ह्त्या रोकना, जन्म रजिस्ट्रेशन और  टीकाकरण को बढ़ावा देना, लिंगानुपात में अधिकतम वृद्धि लाने और शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह जैसे मामलों को रोकने के लिए महिलाओं को राज्य में सम्मानपूर्वक अपना जीवन व्यतीत करने हेतु ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया है। योजना से बालिकाओं का विकास भी होगा और उनका उज्जवल भविष्य बनेगा। जिन लड़कियों के माता-पिता आर्थिक रूप से अपनी बालिकाओं को पढ़ने में सक्षम नहीं है तो उनके लिए तो यह योजना बहुत फायदेमंद है।

Mukhyamantri kanya utthan yojana लाभ

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से मिलने वाले लाभ

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सभी पास होने वाली लड़कियों को ₹50000 की आर्थिक मदद राज्य सरकार प्रदान करेगी
  • योजना के तहत मुख्य रूप से सभी महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है
  • मुख्य रूप से इस योजना को लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ाने के लिए उनको प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया है।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत पहले योजना के अंतर्गत ₹25000 की सहायता राशि दी जाती थी अब राज्य सरकार ने बढ़ाकर 50000 कर दिया है।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ शादीशुदा या अविवाहित दोनों प्रकार की लड़कियों को राज्य सरकार प्रदान करेंगी।
  • कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लड़कियों को सेनेटरी पैड खरीदने यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सहायता राशि दी जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत बाल विवाह प्रथा को रोका जाएगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।
  • योजना के लाभ के द्वारा महिलाएं और लड़कियां पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बन जाएगी इससे राज्य के विकास में भागीदारी बढ़ेगी और आर्थिक सामाजिक रूप से भी राज्य को मजबूती मिलेगी।

Mukhyamantri kanya utthan yojana पात्रता

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए लड़की में निम्न पात्रता का होना बहुत जरूरी है तब जाकर इस योजना का वह फायदा प्राप्त कर सकती है।

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल बिहार राज्य में रहने वाली लड़की को ही मिलेगा।
  • योजना के लिए एक परिवार के केवल दो लड़कियों को ही इसका लाभ दिया जाएगा।
  • योजना के तहत ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरा करने के लिए सहायता राशि दी जाएगी।
  • शादी होने की स्थिति में योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा
  • आवेदन करने वाली लड़की या महिला के परिवार में किसी की सरकारी नौकरी ना हो।

महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की भी जरूरत होगी जो कि निम्न है

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • लड़की का आधार कार्ड

Mukhyamantri kanya utthan yojana आवेदन

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करने हेतु राज्य सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  2. यहां होम पेज ओपन होने के बाद में आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  3. अब यहां पर क्लिक हेयर टू अप्लाई का लिंक दिखेगा उसे पर क्लिक करके आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  4. यहां पर आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और 12वीं में पास किए गए नंबर की जानकारी भरनी है कैप्चा कोड भरने के बाद में आपको लोगों पर क्लिक करना होगा।
  5. अब आपकी स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फार्म खुलकर सामने आ जाएगा जिसमें जो भी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नाम पता आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड जन्म प्रमाण पत्र जो भी जानकारी मांगी जाए उनको आपको सही ढंग से भरना है।
  6. सभी डाक्यूमेंट्स की कॉपी आपको ऑनलाइन स्कैन करके अपलोड करनी होगी।
  7. सभी जानकारी को पढ़ने के बाद में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है इस तरह से आपका ऑनलाइन मुख्यमंत्री महिला उत्थान योजना का फॉर्म भर दिया जाएगा।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से “mukhyamantri kanya utthan yojana”  के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी हमने इनफॉरमेशन इस पोस्ट में दिया है वह आपको समझ आएगा। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई मुख्यमंत्री महिला उत्थान योजना की सभी इनफॉरमेशन पसंद आई तो आप कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं। अन्य किसी जानकारी के लिए भी आप कमेंट कर सकते हैं।

Sharing Is Caring:

Charanjeet, a BA graduate with a passion for writing, brings over 5 years of blogging experience to the table. With a keen eye for detail and a dedication to creating high-quality content, Charanjeet has successfully built and managed multiple websites, gaining valuable insights into the world of digital marketing and SEO. His expertise in crafting engaging, informative, and user-friendly articles has made him a trusted voice in the blogging community.

Leave a Comment