स्वाधार गृह योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई बेहतरीन योजना है। इस योजना के तहत उन सभी महिलाओं को रखा गया है। जो कि अपने घर को छोड़ी हुई महिला है या किसी प्राकृतिक आपदा का शिकार है या घर से बेघर है या फिर किसी भी तरह की निराश्रित महिलाओं को उनके जीवन की मूलभूत आवश्यकता पूरा करने के लिए सरकार मदद प्रदान करेगी।

वे सभी महिलाएं जो रहने खाने पीने और जीवन के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का इंतजाम कर सके। इसलिए भारत सरकार के बाल विकास मंत्रालय के द्वारा इस मुहिम को शुरू किया है। आज हम Swadhar Yojana योजना के बारे में विस्तार पूर्वक यहां जानकारी देने वाले हैं। Swadhar Yojana in hindi, स्वाधार योजना क्या है। सुधार गृह योजना के मिलने वाले लाभ, जरूरी योग्यता, उद्देश्य सभी के बारे में हम यहां आपको बताने वाले हैं।
Swadhar Yojana क्या है?
भारत सरकार के द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने स्वाधार गृह योजना को शुरू किया है स्वाधार गृह योजना को 2011 में शुरू किया गया था योजना के तहत महिलाओं की यौन शोषण को रोकने के लिए और उनका जीवन जीने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है ताकि महिलाओं को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके।
योजना के तहत इन बेसहारा महिलाओं को सरकार के द्वारा बिजनेस से जुड़े हुए काम भी सिखाए जाएंगे। ताकि यह आत्मनिर्भर बन सके योजना के द्वारा महिलाएं दूसरों पर निर्भर होने की जगह खुद अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी। ताकि वह सम्मान से इस समाज में अपना जीवन जी सके किसी के ऊपर उनका निर्भर न रहना पड़े। जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में भोजन वस्त्र सही स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु ही इनको इस योजना का लाभ मिलेगा।
Swadhar Yojana उद्देश्य
स्वाधार योजना देश में बेसहारा गरीब बेघर महिलाओं के लिए भारत सरकार ने शुरू किया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य विकट परिस्थितियों में रहने वाली सभी महिलाओं को पुनर्वास और महिलाओं के खुद के पैरों पर खड़ा होने के लिए शुरू किया है इसके लिए उनका व्यवसायिक कामकाज भी सिखाए जाएंगे। योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा, भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
स्वाधार योजना के तहत 30 महिलाएं रह सके। ऐसे स्वाधार घर भी बनाए जाएंगे। जहा ऐसी सभी महिलाओं के लिए उनको कानूनी मदद भी मिलेगी। ताकि वह समाज में वापस से अपनी जिंदगी खुलकर इज्जत सम्मान के साथ जी सके। योजना का उद्देश्य यह रखा गया है कि इन सभी बेसहारा महिला को सरकार पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी ताकि वह आने वाले समय में अपना पूरा समय सम्मान और बिना किसी की सहायता के जी सके।
Swadhar Yojana लाभ (Benefits)
स्वाधार आधार योजना से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है:-
- स्वाधार योजना के तहत उन सभी महिलाओं को शामिल किया है जो निराश्रित है, बेघर व बेसहारा है। आर्थिक रूप से कमजोर है या छोड़ी हुई महिला है। उन सभी गरीब महिलाओं को आश्रय देने हेतु इसको शुरू किया है। ताकि इस योजना का उनका पूरा लाभ मिल सके।
- प्राकृतिक आपदा की मार झेली हुई महिला को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उनको आर्थिक और सामाजिक दोनों ही प्रकार की मदद दी जाएगी।
- जेल से रिहा हुई महिला जिनका घर में सहारा नहीं मिलता उनको भी आर्थिक और सामाजिक दोनों प्रकार की मदद मिलेगी।
- पारिवारिक कलह घरेलू हिंसा या किसी भी कारण बस घर से छोड़ी हुई महिला शारीरिक शोषण से पीड़ित महिला उनको सरकार के द्वारा विशेष प्रकार का संरक्षण मिलेगा
- वेश्यावृत्ति की महिलाएं, तस्करी के दौरान लाई गई या घर से भागी हुई लड़कियां, एचआईवी पीड़ित महिलाएं जिनको इस योजना का लाभ उज्ज्वला योजना के तहत मिल जाएगा ऐसी महिलाओं के पास आर्थिक और सामाजिक किसी प्रकार की कोई मदद नहीं होती है जिनको सबसे पहले इस योजना का लाभ मिलेगा।
- स्वाधार गृह योजना के तहत उन सभी महिलाओं को 1 साल तक रहने दिया जाएगा अन्य किसी भी तरह की पीड़ित महिला है अर्थात अन्य श्रेणी की महिलाओं को 3 साल तक यहां घर में रहने को मिलेगा जिसका पूरा खर्चा भारत सरकार के द्वारा बहन किया जाएगा
- 55 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 5 साल से अधिक समय तक रहने दिया जाएगा। इसके बाद 55 से 60 साल की उम्र के बाद इनको किसी वृद्ध आश्रम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- इस योजना का पूरा लाभ जिन महिलाओं के साथ बच्चे हैं उनको भी मिलेगा। यहां केवल 8 साल तक के बच्चों को अपनी मां के साथ रहने दिया जाएगा। 8 साल से अधिक उम्र के बच्चों को बाल गृह में भेज दिया जाएगा।
Swadhar Yojana जरूरी योग्यता
स्वाधार योजना के लिए इन योग्यताओं का होना बहुत जरूरी है
- स्वाधार योजना का मुख्य रूप से लाभ 18 साल से अधिक उम्र की महिला ही उठा सकती है।
- स्वाधार योजना के तहत निम्न श्रेणी की महिलाओं को योग पात्र माना गया है। जिनमें से घर से बेघर, वेश्यावृत्ति में लीन, प्राकृतिक आपदा से मजबूर, जेल से रिहा, घरेलू हिंसा की शिकार, शारीरिक शोषण से पीड़ित, वेश्यावृत्ति से भागी हुई या घर से भागी हुई सभी महिलाओं को इस योजना के योग्य माना है।
- 55 साल से अधिक उम्र की महिला को 5 साल सुरक्षा देने के बाद में उसको वृद्ध आश्रम शिफ्ट कर दिया जाता है।
Swadhar Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज
स्वाधार योजना के तहत लगने वाले जरूरी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट निम्न है।
- इस योजना के अंतर्गत जो भी जरूरी डॉक्यूमेंट से आप हेल्प सेंटर के माध्यम से पता कर सकते हैं।
Swadhar Yojana आवेदन
स्वाधार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया नहीं होती है। स्वाधार योजना के तहत आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं और इसकी योजना का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं
आप इसके लिए अगर हेल्प चाहते हैं तो योजना से संबंधित वेबसाइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आपको इस योजना से जुड़ी हुई पूरी सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी।
इसके लिए महिला को पुलिस की मदद से, इमरजेंसी सेवा हेल्पलाइन नंबर, एम्बुलेंस इत्यादि की मदद से आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
इसके अलावा आप किसी भी NGO, पब्लिक सर्वेंट, स्वयंसेवक इत्यादि से आईपीसी सेक्शन 21 की धारा 1860 के तहत मदद ले सकते हैं।
Conclusion
आज के इस लेकर माध्यम से हमने आपको “Swadhar Yojana” के बारे में जानकारी प्रदान किया है। अगर आपके आसपास भी इस तरह की कोई महिला आपको दिखती है तो आप उसे पब्लिक सर्वेंट होने के नाते हेल्प कर सकते हैं। हमने जो भी जानकारी इस लेख माध्यम से आपको बताई है, वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपको योजना से संबंधित अन्य कोई जानकारी के विषय में जानना है तो आप हमारे वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।